जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।