फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 92 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क;VIDEO

आजमगढ़ जनपद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अंतरजनपदीय टप्पेबाज गैंग के सरगना राज उर्फ सवारिया की 1 करोड़ 92 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि राज उर्फ सवारिया अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह चलाता था। यह गैंग प्रयागराज महाकुंभ, काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या राम मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर टप्पेबाजी और चोरी करता था। गैंग के सदस्य श्रद्धालुओं और आमजन के सोने-चांदी के आभूषण और रुपये चुराते थे। अपराध से अर्जित अवैध धन का उपयोग भूमि खरीदने और अपने साम्राज्य का विस्तार करने में किया जाता था। राज उर्फ सवारिया ने ग्राम नदौरा तकरकारी और गड़ेरी पट्टी में कुल 538.55 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। राजस्व विभाग ने इस भूमि का मूल्यांकन किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 92 लाख रुपये पाई गई। विवेचक अमित कुमार मिश्रा की प्रभावी जांच के बाद यह तथ्य स्थापित हुआ कि भूमि अवैध धन से खरीदी गई थी। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें