फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का पहला दीक्षांत समारोह कल

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 07:41 PM IST

आजमगढ़ के महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का पहला दीक्षांत समारोह कल होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी व अति विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। गौरतलब है कि शासन ने मई 2021 को नोटिफिकेशन किया और 15 जून के बाद आजमगढ़ विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ गया। इसके बाद से सभी प्रक्रिया आजमगढ़ विश्वविद्यालय के निर्देशन में होने लगी। करीब तीन साल बाद विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी।राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर पुलिस महकमा अलर्ट पर है। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के पांच किमी. की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान व संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम स्थल और आसपास सादे ड्रेस में भी महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें