फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ के शिवालयों में पहुंचे लाखों भक्त..., गंगा जल, दूध, धतूरा, भांग और बेलपत्र के लगे भोग

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 04:52 PM IST

महाशिवरात्रि को लेकर जिले के भंवरनाथ स्थित बाबा भंवरनाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों सहित युवा व बुजुर्ग भी लंबी लंबी लाइनों में नजर आए। सभी मिलकर भोले बाबा को रिझाने के लिए पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते नजर आए। वहीं शहर के मंदिरों में सुबह तीन बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया था। महाशिवरात्रि पर महादेव के पूजन को बुधवार को जैसे पूरा जनपद उमड़ पड़ा। भगवान भोले के विवाहोत्सव पर भोर से ही शिवालय घंटों और जयकारों की आवाज से गूंज उठे। भंवरनाथ मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा था। मंदिर के अंदर और बाहर पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। मंदिर के गर्भगृह से लेकर सड़क तक महिला और पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। लोग हाथों में गंगा जल, दूध संग धतूरा, भांग आदि लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। सुबह सात बजते-बजते मंदिर परिसर में पैर रखना भी मुश्किल हो गया था। पूरे दिन निराहार का संकल्प रखने के साथ लोग शिव आराधना में जुटे रहे। श्रद्धालुुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। वहीं शाम को शृंगार मंडली ने बाबा का भव्य शृंगार किया। इसके बाद बाबा की भव्य कर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं नगर के ब्रह्मस्थान स्थित काली मंदिर परिसर में स्थित शिव प्रतिमा पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया था। मातबरगंज तिराहे पर स्थित भगवान भोलेनाथ के स्थान आकर्षक झालरों से सजाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें