फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आजमगढ़ में सीएचसी अहरौला का संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला का बृहस्पतिवार को संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ डॉ. एपी सिंह तथा अपर निदेशक स्वास्थ्य आजमगढ़ डॉ. बीके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी उपकेंद्र माहुल के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल के रजिस्टर, दवा स्टॉक, वैक्सीन फ्रीजर तथा उपलब्ध वैक्सीन की जांच की। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई, रखरखाव और बेड व्यवस्था का भी जायजा लिया। 30 बेड के अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती ना मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए अधीक्षक को चेतावनी दी। अधिकारियों ने प्रसूता महिलाओं के साथ आए तीमारदारों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। संयुक्त निदेशक ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिव कुमार यादव से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र में नकली दवाओं की बिक्री की शिकायतों पर भी चर्चा हुई। संयुक्त निदेशक ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। सीएचसी में कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं है तथा डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीएचसी में जो सुविधाएं होनी चाहिए, वे पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें