फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच और जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा; VIDEO

राम मंदिर चंदा मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेस महिला जिला इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला जिलाध्यक्ष शीला भारती के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता दानपेटिका लेकर पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च पर निकलीं। कुंवर सिंह उद्यान गेट के पास पहुंचने पर पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी बंद करो, चंदा चोरी का हिसाब दो आदि नारे लगाया। जिलाध्यक्ष शीला भारती ने राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, छात्रों की समस्याओं और अन्य जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों का जवाब सरकार को देना चाहिए। प्रदर्शन में काबेरी दूबे, मीना, सचिव प्रेमा, महासचिव सीमा चौहान, महासचिव लछमीना, बसंती, शीला देवी हरैया, सुमन यादव, मंजू देवी, मंजू यादव, कंचन आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें