फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, कुल मतदाता संख्या 33.62 लाख पहुंची; VIDEO

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 33,62,770 हो गई है। इनमें 18,29,710 पुरुष, 15,33,011 महिला एवं 49 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 6 जनवरी को प्रकाशित सूची में कुल 31,47,652 मतदाता थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 27 अक्टूबर 2025 से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस अवधि में फॉर्म-6 के तहत 2,36,751 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,31,303 स्वीकृत किए गए। वहीं फॉर्म-7 के जरिए 19,984 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। फॉर्म-8 के अंतर्गत 57,115 संशोधन स्वीकार किए गए। इस प्रक्रिया में कुल 7,68,547 नोटिस जारी कर सुनवाई की गई, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर लिया गया। जनपद में 4387 बूथ लेवल अधिकारी, 271 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता अपने नाम का सत्यापन कर लें। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची एक सप्ताह तक संबंधित मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी। जिनका नाम सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं या voter.eci.gov.in तथा Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें