आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव में बुधवार की सुबह खिड़की से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। मौके पर बरदह थाना व देवगांव कोतवाली पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।