फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 04:05 PM IST

रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकनवा पेट्रोल पंप एवं कोटिला टोल प्लाजा के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दूसरा पक्ष प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी मो. सैफ और मो. सलीम ने आरोप लगाया कि शनिवार को शाम कोटिला बाजार से सब्जी खरीदकर लौटते समय चकनवा पेट्रोल पंप के पास ट्रक गैराज संचालक मो. सलीम निवासी डुगडुगवां व अन्य लोगों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि अमौड़ा के कुछ लोग उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान में घुस आए और हॉकी-डंडों से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया। आरोप है कि हमलावर दुकान में रखे 47,600 रुपये भी लूट ले गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मो. सैफ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें