बांग्लादेश में हिंदुओं की खुलेआम हो रही हत्या को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को मेहता पार्क में हिंदू संगठनों ने बैठक किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर बांग्लादेश का पूतला फूंका। हरिवंश मिश्रा ने कहा बांग्लादेश में सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को चिन्हित कर खुलेआम हत्या की जा रही है। बहन-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है।