आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात सूचना के आधार पर दो स्थानों से 250 किग्रा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह है मामला एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा पूरे जनपद में दशहरे के पर्व को देखते हुए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान देवगांव के वार्ड नंबर 10 में रूट मार्च के दौरान सूचना पर पुलिस ने दो दुकानों से 250 किग्रा विस्फोटक पदार्थ यानी पटाखा बरामद किया। पुलिस ने इनकी बिक्री में लगे दो लोगों को गिरफ्तार किया और कोतवाली ले आई।