आजमगढ़ जिले के जहानागंज में नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की शिकायत करने पर चेयरमैन सरफराज अहमद द्वारा एक व्यक्ति को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में कस्बा निवासी शाह फैसल ने आरोप लगाया था कि 25 सितंबर को नाली निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत उनके द्वारा की गई थी। उन्होंने देखा कि नाली के गंदे पानी से निर्माण किया जा रहा था, जिससे निर्माण की गुणवत्ता खराब हो रही थी।