फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 27 Sep 2024 12:10 PM IST

आजमगढ़ की निजामाबाद तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक विशाल का अजगर दिखा। जिसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग बाग में पहुंच गए। अजगर एक नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था किसी तरीके से लोगों ने अजगर के मुंह से नीलगाय के बच्चे को बाहर किया और उसे एक खांचे में बंद कर दिया गया। पहलेजाबाद ग्राम सभा के पास बाग में अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर ने नील गाय के एक बच्चे को दबोच रखा था। वह उसे निगलने की कोशिश कर रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से बाहर निकाला। अजगर कुछ देर तक तो शांत रहा लेकिन कुछ देर बाद जब वह हरकत करने लगा तो उसे पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें