फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ऑनलाइन सट्टेबाजी, गेमिंग और जुआ रैकेट के हेड ऑफिस का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 15 लाख रुपये मूल्य का सामान, जिसमें 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं, बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में साइबर क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण के तहत की गई। मामले का खुलासा पुलिस को थाना अतरौलिया के निवासी शिवकुमार की ओर से दर्ज शिकायत की जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर का सुराग मिला, जिसकी लोकेशन लखनऊ कमिश्नरेट में मिली। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गहन जांच के बाद पुलिस ने लखनऊ में स्थित इस गैंग के हेड ऑफिस पर छापा मारा। यह गैंग देश भर में अपनी ब्रांच ऑफिसों के जरिए प्रतिदिन लाखों रुपये की ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ संचालित करता था। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे को विदेश, जैसे लाए आदि, भेजता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें