आजमगढ़ में तरवां थाना क्षेत्र में देर रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गौकशी और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े शातिर आरोपी एकरार को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।