आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने बुधवार की शाम नगर में फोर्स के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में पहुंचकर वहां शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा है कि नहीं इसका जायजा लिया।