आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा और पोते की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम से दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने शव रखकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पवई, दीदारगंज और फूलपुर कोतवाली की पुलिस तैनात कर दी गई।