जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रदेश स्तर पर चिह्नित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया। इस संपत्ति का सर्किल रेट 17,46,400 रुपये है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये आंका गया है।