फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में बही भोजपुरी की धारा,भोजपुरी गीत ने मोह लिया सबका मन,मुग्ध हुए लोग

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 09:56 PM IST

आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत 2024 की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय इस संगम में अलग-अलग देशों से आए भोजपुरी भाषियों की बोली ने लोगों का मन मोह लिया। भोजपुरी संगम के उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, पीयूष मोर्डिया ने किया। कहा कि जीवन में भोजपुरी भाषियों से मुलाकात होने पर यह पता चला कि यह कितनी मीठी बोली हैं। भोजपुरी में इतनी क्षमता है कि वह चंद मिनटों में अपरिचित को अपना बना लेती है। विशिष्ट अतिथि भोजपुरी संस्थान मॉरीशस की निदेशिका डॉ सरिता बुद्धू ने भोजपुरी भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि 1834 में हमारे पूर्वज मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद जैसे देशों में गए थे। जहां आज भी भोजपुरी गीतों के साथ लोग जी रहे है। मॉरीशस के स्कूलों में भोजपुरी और हिंदी विषय की पढ़ाई हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें