आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की हार में बड़ी भूमिका पूर्व सीएम मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन ने भी निभाई। उपचुनावों में दोनों लोकसभा सीट जीतने के बाद भाजपा ने प्रदेश में पहले से ही मजबूत स्थिति को और मजबूत किया है जो उसे आने वाले लोकसभा चुनावों और स्थानीय नगर निकाय चुनावों में मदद करेगा।