फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी विधानसभा के विशेष सचिव की मौत: अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आई कार, ट्रक ने मारी टक्कर

अयोध्या जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के हाईवे चौकी के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दुबे (52) की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात 12:30 बजे उस समय हुई जब वे अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बृजभूषण दुबे का बेटा कृष्णा गाड़ी चला रहा था। हाईवे पर रोजागांव चीनी मिल के पास वाहन ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें