राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव को कस्टडी डिमांड पर बाहर निकालने के लिए पुलिस ने अनुमति मांगी है। इसके लिए शुक्रवार को विवेचक आशुतोष तिवारी ने न्यायालय में आवेदन दाखिल किया है। इस पर 14 जुलाई की तिथि नियत की गई है। आवेदन के अनुसार विवेचक ने दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य खुलासे होने और संभावित बरामदगी की उम्मीद भी जताई है। दोनों आरोपियों को 7 दिन के लिए बाहर निकालने की मांग की गई है। हालांकि अंतिम फैसला 14 जुलाई को न्यायालय के आदेश पर होगा।