अयोध्या। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बृहस्पतिवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 15,168 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13,855 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,313 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 7,584 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 6,921 ने परीक्षा दी और 663 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 91.25 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी पाली में भी 7,584 अभ्यर्थियों में से 6,934 ने परीक्षा दी, जबकि 650 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 91.42 प्रतिशत रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की गहन जांच की गई। पूरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।