फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू होने वाली है अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

रामनगरी की ऐतिहासिक और प्राचीन 14 कोसी परिक्रमा कुछ ही देर में शुरू होगी। हालांकि इसका शुभ मुहूर्त 30 अक्तूबर की सुबह अक्षय नवमी पर 4:50 बजे है लेकिन लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं और वह कुछ ही देर में 14 कोसी परिक्रमा शुरू कर देंगे। यह लगभग 42 किलोमीटर की परिक्रमा होगी। श्रद्धालु नंगे पैर आस्था के पथ पर अपना कदम बढ़ाएंगे। 14 कोसी परिक्रमा परिधि में श्रद्धालु कहीं से भी परिक्रमा शुरू करते हैं लेकिन जहां से शुरू करते हैं, वहीं पर समाप्त भी करते हैं। जिला प्रशासन ने सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 14 कोसी परिक्रमा पथ अभी निर्माणाधीन है। बालू डालकर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पथ को सुगम बनाया गया है। अयोध्या में यातायात प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें