राम जन्मभूमि परिसर में स्थित परकोटा के शिव मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में ध्वजारोहण करेंगे। खराब मौसम के बावजूद वे महर्षि एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले उन्हें राम कथा पार्क स्थित अस्थाई हेलीपैड पर उतरना था लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सीएम योगी शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, संघ व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।