फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली हाईवे पर यूरिया लदे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत नौ यात्री घायल

इनायत नगर के अयोध्या- रायबरेली हाईवे पर मिल्कीपुर बाजार के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस यूरिया लदे ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार डबल डेकर बस के ट्रक से टकराने के चलते उसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बस चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। इनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल यात्रियों में फिरोजाबाद के जितेंद्र सिंह, संत कबीर नगर के जुनैद, देवाडीह के ऋतिक, गोरखपुर के चंद्रप्रकाश शाही, औरैया के आकाश, गाजियाबाद के मृत्युंजय श्रीवास्तव, यहीं की अंजू भटनागर, नई दिल्ली की सरोज यादव और यहीं की लक्ष्मी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें