रामनवमी के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तों से पूरी तरह भरा हुआ दिखाई दिया। भक्तिपथ पर श्रद्धालु जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे दर्शन-पूजन सुचारु रूप से चलता रहा।