फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम मंदिर प्रकरण में चारों शंकराचार्यों से हस्तक्षेप की मांग, अयोध्या आने का किया आग्रह

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानपेटिका से धन अनियमितता के आरोपों को लेकर कांग्रेस के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने चारों शंकराचार्यों को पत्र भेजकर इस गंभीर प्रकरण में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने शंकराचार्यों से अयोध्या आकर संत समाज एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मार्गदर्शन देने का आग्रह किया है। शरद शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाया जाने वाला धन कोई सामान्य राशि नहीं होती, बल्कि उसमें उनकी आस्था और विश्वास भी निहित होता है। ऐसे में यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों के विश्वास पर भी आघात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें