राम मंदिर से जुड़े दान चोरी के मामले की जांच के बीच जहां आरोपी अविनाश रहता था वह कमरे में जा कर टीम ने कुछ लोगों से बात किया और कमरे में ही श्याम साधनालय की योगाचार्य सीमा तिवारी से बातचीत किया। यह वही कमरा है जिसकी वीडियो भी वायरल हुई जिसमें अविनाश टीम के साथ 5 जून को दिख रहा था। इसमें उन्होंने बताया कि अविनाश शुक्ला पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अयोध्या में रह रहे थे और राम मंदिर से जुड़ी गतिविधियों में कार्यरत थे। उनके अनुसार, अविनाश का परिचय योग गुरु डॉ. चैतन्य और उनके भाई अभिषेक के माध्यम से हुआ था। वहीं, 5 जून के प्रत्यक्षदर्शी सेवादार सुंदरलाल ने बताया कि उस दिन पुलिस कुछ लोगों के साथ अविनाश को किराये के मकान पर लेकर आई थी। उनके अनुसार, घर से एक बैग निकाला गया, जिसमें कुछ नकदी थी। इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया और पुलिस अविनाश को अपने साथ ले गई। सुंदरलाल का कहना है कि उन्होंने बाद में अभिषेक को इसकी सूचना दी। हालांकि, इन बयानों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक बरामद नकदी या उसके स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।