फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर से शुरू हुआ 100 करोड़ लोगों को श्रद्धा केंद्रों तक लाने का अभियान

महाराष्ट्र की मंदिर सेतु नामक संस्था ने आगामी विजयदशमी तक 100 करोड़ लोगों को मठ, मंदिर और अन्य श्रद्धा केंद्रों तक पहुंचाने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखकर मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से इसका श्रीगणेश किया। विजयदशमी आने में लगभग दो महीने का समय शेष है। इसी मध्य मंदिर सेतु ने पूरे देश में हिंदुओं को परिवार समेत श्रद्धा केंद्रों से जोड़ने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का बीड़ा उठाया है। इस संबंध में मंदिर सेतु के अमित कुमार, पराग शेंदे और नितिन काले ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से भेंट की और वृहद अभियान के लिए समर्थन मांगा। ट्रस्ट महासचिव ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंदिर सेतु के प्रतिनिधियों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंच कर प्रार्थना से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वे दुर्गा पूजा और श्रीरामलीला आयोजन समितियों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे। साथ ही मुख्यमंत्रियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों से भी इस संबंध में बात चल रही है। सभी से सहमति पत्र लेकर वे देश के कोने-कोने में संदेश पहुंचाएंगे और हिंदू परिवारों से निकटतम श्रद्धा केंद्रों पर विजयदशमी तक 100 करोड़ प्रार्थनाएं करने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें