फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर पढ़ी हनुमान चालीसा, किया शुद्धीकरण

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने हनुमान चालीसा पाठ कर राम मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया है। उन्होंने रविवार की दोपहर राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा कि एक कश्मीरी मुस्लिम ने राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश कर परिसर को अपवित्र करने का काम किया है। परिसर के शुद्धिकरण के लिए उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया है। जिस तरह से मस्जिद में हिंदू मूर्ति पूजा नहीं कर सकता, उसी तरह से मुसलमान का मंदिर में नमाज पढ़ना राक्षसी व आतंकी कृत्य है। यह कृत्य दंगा भड़काने की साजिश थी। पकड़े गए कश्मीरी मुस्लिम पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में रह रहे बाहरी लोगों की जांच करने की भी अपील प्रशासन से की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें