राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। 150 में से 148 कार्य पूरे हो चुके हैं, जिन्हें एलएंडटी ने अभिलेखों सहित ट्रस्ट को सौंप दिया है। परकोटे की छत पर वॉटर ट्रीटमेंट का काम अधूरा होने से हस्तांतरण रुका है। इसे 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। मंदिर और परकोटे की फसाड लाइटिंग भी इसी तारीख तक पूरी होगी। बैठक में भुगतान, वित्तीय मामलों, ऑडिटोरियम, म्यूजियम और मध्वाचार्य द्वार के निर्माण की समीक्षा होगी। विजय स्तंभ व शहीद स्मारक का काम पूरा है।