फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो : सांसद अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस वार्ता कर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है और मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र समिति से कराई जानी चाहिए। सांसद ने मांग की कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पहले राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए तथा सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए। उनका कहना था कि पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है। अवधेश प्रसाद ने इस मामले को सार्वजनिक करने का श्रेय सपा प्रमुख अखिलेश यादव को देते हुए कहा कि उन्होंने ही ट्वीट कर प्रकरण को सामने लाया और जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि यह मामला केवल ट्रस्ट या प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि भगवान राम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने दावा किया कि चढ़ावे की रकम को लेकर कई गंभीर सूचनाएं सामने आ रही हैं और पूरी सच्चाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होने वाली जांच से ही सामने आ सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें