फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रेछघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, 22 गोताखोर तैनात

अयोध्या के रूदौली में गोमती नदी के रेछघाट पर मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। घाट पर अयोध्या और अमेठी जिले की करीब 300 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। विसर्जन के दौरान किसी तरह की अनहोनी रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन गोताखोरों की निगरानी में कराया जा रहा है। अब तक करीब 15 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। एसडीएम रुदौली विनोद गुप्ता ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और नदी में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से विसर्जन करने की अपील की। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि विसर्जन स्थल पर पुलिस की निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रेछघाट पर अयोध्या और अमेठी की करीब 300 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। इसके लिए 22 गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है। गोताखोरों की मदद से ही प्रतिमाओं को नदी में प्रवाहित कराया जा रहा है। वहीं, बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद पुलिस टीम के साथ घाट पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें