फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर अयोध्या में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। शहर के भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जमकर उत्सव मनाया। इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने इस जीत को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिली है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान राम नगरी से माता काली की नगरी को प्रणाम करते हुए जीत का संदेश दिया गया। नेताओं ने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल में विकास और परिवर्तन का नया दौर शुरू होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें