श्रीराम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिरों एवं मण्डपों में दर्शन शुरू होने के प्रथम दिवस का वीडियो सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया। वीडियो में श्रद्धालुओं की सुचारु व्यवस्था, कड़ी सुरक्षा और परिसर की भव्यता के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालु निर्धारित नियमों के तहत शांतिपूर्वक दर्शन करते नजर आए। ट्रस्ट द्वारा चरणबद्ध प्रवेश व्यवस्था लागू की गई है, जिससे भीड़ नियंत्रण में सहायता मिल रही है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है।