नजूल की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर कई प्लॉट खाली करा दिए। मामला थाना कैंट क्षेत्र में गैस गोदाम के पास पराग डेरी के पीछे का है। आरोप है कि तथाकथित प्रॉपर्टी डीलर ताज मोहम्मद ने करीब 35 लोगों को यह जमीन अपनी पैतृक बताकर मौखिक रूप से बेच दी और करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान प्लॉट पर किए गए निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। पीड़ितों की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिल गई है। मामले में नजूल विभाग के लेखपाल की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच में जुटा है।