फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑपरेशन त्रिनेत्र ने अयोध्या पुलिस को दिलाई बड़ी कामयाबी, सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूट का खुलासा

पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो लुटेरे अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जानकारी दी कि कैमरों की मदद से लूटी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। यह घटना कोतवाली बीकापुर के मंगारी शुक्लहिया के पास सुल्तानपुर-अयोध्या हाईवे पर हुई थी, जहां अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल छीन ली थी। पीड़ित के पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नकदी भी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को सफलता मिली और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लुटेरा थाना पूराकलंदर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें