फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर निगम बोर्ड की बैठक संपन्न, हंगामे के बीच 6 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए, सपा पार्षद का विरोध

सिविल लाइन स्थित गांधी सभागार में नगर निगम की 12वीं बोर्ड बैठक हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि, नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी व सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 6 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया तथा संतोष सिंह को उपसभापति बनाया गया। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के पार्षद राम बहोर ने महापौर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि सपा के 17 पार्षदों को कार्यों में शामिल नहीं किया जा रहा है। इस पर महापौर ने आरोपों को खारिज करते हुए सभी की सहभागिता सुनिश्चित होने की बात कही। वहीं संतोष सिंह के उपसभापति बनने पर पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें