फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाशिवरात्रि के लिए तैयार हो रही अयोध्या, सरयू के घाटों पर सफाई जारी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले रामनगरी अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। सरयू नदी के स्नान घाटों से लेकर राम की पैड़ी तक व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के मौके पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। परंपरा के अनुसार भक्त पहले सरयू नदी में स्नान कर दर्शन-पूजन करते हैं, इसके बाद सिद्धपीठ नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। वहीं हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर दर्शन करना भी इस प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर सरयू के स्नान घाटों और राम की पैड़ी पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। घाटों के साथ-साथ राम की पैड़ी के प्लेटफार्म पर जमी शिल्ट को ट्रैक्टर के माध्यम से हटाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन मां भगवती और भगवान भोलेनाथ के विवाह की मान्यता के चलते अयोध्या में भव्य शिव बारात निकाली जाती है। जगह-जगह शिव बारात का स्वागत होता है और आरती उतारी जाती है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशीकांत दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राम की पैड़ी के सौंदरीकरण और निर्माण के लिए धन्यवाद देते हुए महाशिवरात्रि के मौके पर चल रही साफ सफाई की व्यवस्थाओं को देखते हुए आभार प्रकट किया है। इसके साथ उन्होंने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग का भी आभार प्रकट किया है। सुरक्षित वातावरण में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए राम की पैड़ी का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुआ है। जिसमें जीर्णोद्धार के समय सरयू की अविरल जलधारा राम की पैड़ी के घाट से होते हुए फिर से सरयू में जाकर मिलती है जिसमें सुरक्षित वातावरण में श्रद्धालु स्नान कर अभिभूत होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें