फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला आयोग अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, स्थिति और रोजगार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पूरा बाजार ब्लॉक में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुईं। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमा रही हैं। इससे वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ पतियों के रोजगार में भी सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें