कैंट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह सजकर तैयार खड़ी है। यह ट्रेन आज शाम 4:45 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए रवाना होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से अयोध्या से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।