प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर जांच की और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल में कई खामियां सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था और विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी नहीं थी, जिससे लापरवाही की आशंका जताई जा रही है सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित डॉक्टर और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।