फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस एजेंसी पर लगी लंबी लाइन, महिला ने कहा- 8 दिनों से लगा रही एजेंसी का चक्कर

अयोध्या धाम के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित साकेत गैस एजेंसी पर रविवार सुबह 10 बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। करीब 70 से 80 उपभोक्ता घंटों से लाइन में खड़े रहे, लेकिन गैस उपलब्ध न होने से उन्हें निराशा हाथ लगी। अयोध्या के हल्कारा का पुरा क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि वह पिछले 8 दिनों से सिलेंडर के लिए भटक रही हैं, जबकि उन्होंने पहले ही बुकिंग कराई थी। महिला ने बताया कि वह सुबह 6:30 बजे से लाइन में लगी हैं और हृदय रोग से पीड़ित हैं, जबकि उनका बेटा सेना में तैनात है। वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि एजेंसी पर पहुंचने के बाद उन्हें बताया गया कि गैस सिलेंडर मिलेगा, जबकि बाहर कोई सूचना भी नहीं लगाई गई थी। कतार में साधु-संत भी शामिल रहे। अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें