फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोपाल राव की गाड़ी पर अब भी लगा है ट्रस्ट सहयोगी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ लिखा पास

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े विवादों के बीच एक नया मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य रहे गोपाल राव की गाड़ी पर अब भी ट्रस्ट सहयोगी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ लिखा हुआ पास लगा होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पास पर गोपाल राव का नाम और किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो चस्पा है। पास पर येलो जोन में प्रवेश की अनुमति भी अंकित है। इस संबंध में गाड़ी और पास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के वायरल होने के बाद पास के उपयोग और उसकी वैधता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित पास वर्तमान में वैध है या नहीं तथा उसका उपयोग किस आधार पर किया जा रहा था। फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें