फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

किसान समस्याओं को लेकर 16 मार्च से तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। तहसील दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने किसान महापंचायत के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। महापंचायत में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन छोटी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा, जिससे विवाद बढ़ रहे हैं। किसानों ने अवैध कब्जे, बंटवारा मामलों, पानी की टंकी, छुट्टा जानवरों और मजदूरों के उत्पीड़न जैसे मुद्दे उठाए। नायब तहसीलदार के माध्यम से वार्ता के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम-एसएसपी से मुलाकात की। आश्वासन मिलने पर भाकियू नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें