फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भविष्य ज्योति समारोह में जुटे मेधावी, कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार

अमर उजाला की ओर से झुनझुनवाला डिग्री कॉलेज में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले भर से पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सभागार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से भर गया। छात्र-छात्राएं अपने सम्मान के पल का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी समेत जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को अतिथियों की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और मंचीय कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अमर उजाला के इस आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें