फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या धाम में निकली शोभायात्रा, जगह-जगह आतिशबाजी

परमहंस श्रीराम मंगल दास महाराज के जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को अयोध्या धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। परमहंस राममंगलदास सेवा ट्रस्ट की ओर से शोभायात्रा वशिष्ठ कुंज स्थित गोकुल भवन से शुरू हुई। हाथी, घोड़ा तथा ट्रैक्टर के साथ निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह- जगह आतिशबाजी भी की गई। यात्रा गोकुल भवन से शुरू होकर दुराही कुआं, कटरा, अशर्फी भवन, शृंगार हाट, टेढ़ी बाजार हुए गोकुल भवन पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आए हुए हैं। रास्ते में जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। रास्ते भर माहौल भक्तिमय रहा। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष परशुराम दास, व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी, महामंत्री राकेश दास, व्यास गोविंद कृष्ण शास्त्री, रामसुभग यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें