फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की

ishwar ashish Updated Tue, 24 Feb 2026 08:02 PM IST

अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने एआई ग्लोबल समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत माता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी पर राहुल के नाम को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा, “र मतलब रार, हु मतलब हुड़दंगई और ल मतलब लफंगई,” और आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ अराजकता फैलाने तक सीमित रह गई है। शंकराचार्य प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जो भी निर्णय आएगा, सरकार उसका सम्मान करेगी। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें