फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में सातवें बड़ा मंगल पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु

Akash Dwivedi Updated Tue, 16 Jun 2026 10:49 AM IST

ज्येष्ठ माह के सातवें बड़ा मंगल पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में मंगलवार तड़के चार बजे से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हनुमानगढ़ी, संकटमोचन मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण की व्यवस्था भी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें